Showing posts with label भारत के प्रमुख बंदरगाह - Main ports of india.. Show all posts
Showing posts with label भारत के प्रमुख बंदरगाह - Main ports of india.. Show all posts

Saturday, May 2, 2020

भारत के प्रमुख बंदरगाह - Main ports of India.

        *** भारत के प्रमुख बंदरगाह***

  • पश्चिमी तट के बंदरगाह - भारत का सबसे बड़ा और ज्यादा व्यापार वाला बंदरगाह मुंबई है।
  • गुजरात में कच्छ की खाड़ी में स्वतंत्र व्यापार क्षेत्र का भारत का प्रथम बंदरगाह कांडला बंदरगाह है।
  • जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह या नहावा शेवा अरब सागर तट पर मुंबई के दक्षिण में स्थित एक प्रमुख बंदरगाह है।
  • मार्मुगाओ बंदरगाह गोवा के तट पर स्थित भारत के पश्चिम तट पर प्रमुख बंदरगाह है, इसका पोताश्रय प्राकर्तिक एवम सुरक्षित है।
  • न्यू मंगलौर बंदरगाह पश्चिमी तट पर कर्नाटक का मुख्य बंदरगाह है,जो कोच्चि एवम मारमुगाओ मध्य (320 किलोमीटर दूर ) स्थित है। तथा इसका पोताश्रय छोटा है।
  • कोच्चि या कोचीन बंदरगाह केरल राज्य और मालाबार तट का प्रमुख बंदरगाह है,जो मुंबई से लगभग 920 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है, यह समुद्र के समांतर एक विशाल अनूप के मुहाने पर स्थित प्राकर्तिक बंदरगाह है।

                     - पूर्वी तट के बंदरगाह -
  • कोलकाता बंदरगाह देश के प्रमुख बंदरगाहो में से एक है,यह बंदरगाह हुगली नदी के मुहाने पर स्थित है।
  • चेन्नई बंदरगाह तमिलनाडु में स्थित है, तथा भारत का पुराना पत्तन कृत्रिम बंदरगाह है।
  • पारादीप बंदरगाह भारत के उड़ीसा राज्य के जगतसिंहपुर जिले में बंगाल की खाड़ी पर स्थित एक प्राकृतिक बंदरगाह है।
  • तूतीकोरिन बंदरगाह तमिलनाडु में कृत्रिम गहरे पोताश्रय वाला बंदरगाह है।
  • विशाखापट्टनम बंदरगाह देश का चौथा सबसे बड़ा बंदरगाह है,यह बंदरगाह कोरोमण्डल तट पर कोलकाता से 800 किलोमीटर दक्षिण तथा चेन्नई से 435 किलोमीटर उत्तर में आंध्रप्रदेश में स्थित सबसे गहरा बंदरगाह है।


                     **** विविध****

  • भारत के कांडला बंदरगाह को मुक्त व्यापार क्षेत्र घोषित किया गया है।
  • भारत के मुंबई बंदरगाह से सर्वाधिक समुद्री यातायात किया जाता है।
  • कोलकाता बंदरगाह पर डायमंड हार्वर का निर्माण किया गया है।
  • कोलकाता, कांडला बंदरगाह एक ज्वारीय बंदरगाह है।
  • भारत का सबसे बड़ा पोत प्रागण कोच्चि पोत प्रागड़ है।
  • भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह मुंबई बंदरगाह है।
  • भारत का खुला सागरीय बंदरगाह चेन्नई बंदरगाह है।