*** भारत में उपयोग होने वाले खनिज पदार्थ***
भारत में हेमेटाइट लौह अयस्क अधिक पाया जाता है। लोहा हेमेटाइट से प्राप्त किया जाता है। सर्वोत्तम किस्म का लौह अयस्क मैग्नेटाइट होता है। भारत में अर्थव्यवस्था की रीढ़ लोहा को कहा जाता है। भारत में बेलाडीला खान लौह अयस्क के लिए प्रसिद्ध है। छोटा नागपुर पठार खनिज पदार्थ के लिए प्रसिद्ध है।
सोने की प्रसिद्ध कोलार खान कर्नाटक राज्य में स्थित हैं। विश्व में सोने की सर्वाधिक खपत वाला देश चीन है। भारत में हीरे की प्रसिद्ध खान पन्ना मध्यप्रदेश में स्थित हैं। कच्चे हीरे का सबसे बड़ा आयातक देश भारत है। तरासे (निर्मित) हीरे का सबसे बड़ा निर्यातक देश भारत है। भारत का सर्वाधिक कोयला विटूमिनस कोयला है।
एंथरेसाइट नामक कोयला सर्वोत्तम कोटि का कोयला है। भारत में शक्ति का सबसे महत्वपूर्ण साधन कोयला है। भारत में कुकिंग कोयला का सबसे बड़ा क्षेत्र झरिया है। भारत में तापीय ऊर्जा सबसे ज्यादा पैदा होती है। ग्रेफाइट को काला सीसा कहते है।
थोरियम मोनाजाइट से प्राप्त किया जाता हैं। मोनाजाइट मुख्य रूप से केरल में पाया जाता है। भारत में सफेद संगमरमर के लिए मकराना ( राजस्थान) प्रसिद्ध है। भारत में यूरेनियम के लिए जादूगोड़ा ( झारखंड) प्रसिद्ध क्षेत्र हैं।
सुहागनगरी (चूड़ी उद्योग) के लिए फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश प्रसिद्ध है। बाक्साइड एल्युमिनियम का अयस्क है। भारत में कोयले का सर्वाधिक भण्डार झारखंड में स्थित हैं। कोयला उत्पाद में छोटा नागपुर का 80 % योगदान है।
भारत में पेट्रोलियम का अग्रणी उत्पादक राज्य गुजरात है। भारत की सबसे पुरानी तेल शोधन इकाई डिगबोई (आसाम) में है। भारत की सबसे बड़ी तेल शोधन इकाई जामनगर ( रिलायंस) की है। भारत का सबसे बड़ा तेल शोधक कारखाना जामनगर ( गुजरात) में स्थित हैं। मंगला नामक तेल कुंआ राजस्थान में स्थित है।
भारत की केंद्रमुद लौह अयस्क की खान कर्नाटक में स्थित है। रामपुर ( आगूचा ) राजस्थान में सीसा व जस्ता की खान है। जावर क्षेत्र उदयपुर ( राजस्थान) में भी जस्ता व सीसा की खान मौजूद हैं। राजस्थान के झुनझुन व खेतड़ी में ताबे की खाने है। भारत के मलाजखंड (मध्यप्रदेश) में भी ताबे की खान है। भारत के सिंहभूम झारखंड में भी ताबे की मौजूद है।
भारत का सबसे बड़ा पेट्रोरसायन गुजरात राज्य में स्थित हैं। भारत के पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक कागज मिलता है।धब्बा रहित स्टील बनाने के लिए लोहे के साथ क्रोमियम का उपयोग किया जाता है।हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड कंपनी खेतड़ी राजस्थान में है। डीजल लोकोमोटिव वर्क्स कंपनी वाराणसी में स्थित है। भारत का प्रमुख अणु शक्ति केंद्र नरौरा उत्तर प्रदेश में स्थित है। भारत का सबसे बड़ा एल्युमिनियम संयंत्र कोरबा छत्तीसगढ़ में स्थित हैं। भारत में नेपानगर, जिला बुरहानपुर, मध्यप्रदेश अखबारी कागज बनाने के लिए प्रसिद्ध नगर है।