Showing posts with label विश्व के महाद्वीप तथा उनकी संपूर्ण जानकारी - Continent of the world and their complete information.. Show all posts
Showing posts with label विश्व के महाद्वीप तथा उनकी संपूर्ण जानकारी - Continent of the world and their complete information.. Show all posts

Monday, May 4, 2020

विश्व के महाद्वीप तथा उनकी संपूर्ण जानकारी - Continents of the world and their complete information.

                ** एशिया महाद्वीप **

पांच सागरों की भूमि के नाम से दक्षिण पश्चिम एशिया को संबोधित किया जाता है। विश्व में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान मासिनराम मेघालय राज्य में है, तथा औसत वार्षिक वर्षा लगभग 1140 सेंटीमीटर होती है। नेपाल का प्रसिद्ध औद्योगिक नगर बिराटनगर है। जापान का ओसाका नगर पिट्सबर्ग के नाम से भी जाना जाता है। एशिया का सर्वाधिक औद्योगिक्रत देश जापान हैं। एशिया महाद्वीप की सबसे लंबी नदी यागतजी नदी चीन में है। महाद्वीपों का महाद्वीप एशिया महाद्वीप कहलाता है। विश्व की सर्वाधिक जनसंख्या एशिया महाद्वीप में बसती है। इजराइल देश की सीमाएं लेबनान सीरिया जॉर्डन व मिस्र से मिलते हैं। अफगानिस्तान की सीमाएं पाकिस्तान, चीन, ईरान, तर्क मेनिस्तान, उज़्बेकिस्तान, तजाकिस्तान, व भारत से मिलती है। कंधार दक्षिण अफगानिस्तान में स्थित है। एशिया महाद्वीप धरती का सबसे बड़ा महाद्वीप है। एशिया महाद्वीप की धरती उत्तर में उत्तरीय ध्रुव महासागर दक्षिण में हिंद महासागर और पूर्व में प्रशांत महासागर से घिरी हुई है। एशिया महाद्वीप की खास बात यह है, कि दुनिया के लगभग सभी धर्मों हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, यहूदी ताओ, जैन आदि ने एशिया महाद्वीप में जन्म लिया है। एशिया महाद्वीप को जम्बूद्वीप के नाम से भी जानते हैं। एशिया महाद्वीप से विश्व के 52 देश जुड़े हुए हैं। काकेसश पर्वत श्रंखला और यूराल पर्वत प्राकृतिक रूप से एशिया को यूरोप से अलग करता है। विश्व के कुल भूभाग का लगभग 3/10 भाग या 30% भाग एशिया महाद्वीप के पास है।एशिया महाद्वीप का क्षेत्रफल व जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा देश चीन है, और सबसे छोटा देश मालदीव है।मिस्र को एशिया और यूरोप का जंक्शन कहा जाता है।                    

 

                  ** उत्तरी अमेरिका **

उत्तरी अमेरिका को नई दुनिया कहा गया है। USA की सबसे बड़ी स्वर्ण खान होम स्टेक है। होम स्टेक USA के दक्षिणी डकोटा राज्य में है। अलास्का USA का हिस्सा है। सिलिकॉन घाटी कैलिफोर्निया में अवस्थित है। उत्तरी अमेरिका महाद्वीप उत्तरी गोलार्ध में स्थित है, यह पूर्ण रूप से पश्चिमी गोलार्ध में आता है। उत्तरी अमेरिका महादीप उत्तर में आकर्टिक महासागर पूर्व में उत्तरी अंध महासागर, दक्षिण पूर्व में कैरेबियाई महासागर, और पश्चिम में उत्तरी प्रशांत महासागर से घिरा हुआ है। पनामा नहर इसे दक्षिणी अमेरिका से जोड़ती है। उत्तरी अमेरिका महाद्वीप को बेरिंग जल संधि एशिया महाद्वीप से अलग करती है। उत्तरी अमेरिका महाद्वीप क्षेत्रफल की दृष्टि से एशिया और अफ्रीका के बाद विश्व का तीसरा सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से चौथा बड़ा महाद्वीप है। उत्तरी अमेरिका महाद्वीप विश्व के भूभाग का 16.5% एवम प्रथ्वी का 4.8% है। उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में कुल 23 स्वतंत्र देश हैं।उत्तरी अमेरिका महाद्वीप का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश कनाडा एवं सबसे छोटा देश संत किट्स एंड नेविस है।

                   ** दक्षिणी अमेरिका**

दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप का सबसे बड़ा देश ब्राजील है, तथा सबसे छोटा देश सूरीनाम है। ब्राजील देश का मांस निर्यात में प्रथम स्थान है। पक्षियों के महाद्वीप का उपनाम से दक्षिणी अमेरिका को जाना जाता है। संसार का सबसे आद्र महाद्वीप दक्षिण अमेरिका महाद्वीप है। विश्व का कहवा पत्तन साओपालो कहलाता है। दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप उत्तर में कैरीबियन सागर तथा पनामा नहर, पूर्व तथा उत्तर पूर्व में अंध महासागर,पश्चिम में प्रशांत महासागर तथा दक्षिण में अंटार्कटिका महासागर स्थित है। भूमध्य रेखा इस महाद्वीप के उत्तरी भाग से तथा मकर रेखा मध्य से गुजरती है,जिसके कारण इसका अधिकांश भाग उष्ण कटिबंध में पड़ता है। विश्व का यह चौथा बड़ा महाद्वीप है, जो आकार में लगभग भारत से 6 गुना बड़ा है। पनामा नहर इसे पनामा भूडमरुमध्य पर उत्तरी अमेरिका महाद्वीप से अलग करती है, किंतु पनामा देश उत्तरी अमेरिका में आता है। दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप से 12 देश जुड़े हुए हैं।                     

 

                 ** अफ्रीका महाद्वीप **

अफ्रीका महाद्वीप को अंध महाद्वीप भी कहा जाता है। अफ्रीका महाद्वीप को पठारी महाद्वीप भी कहा जाता है। सनसिटी दक्षिण अफ्रीका में स्थित है। हार्न ऑफ अफ्रीका के अंतर्गत आने वाले देश सोमालिया, इयिथोपिया, जिबूती, इरीट्रिया है। अफ्रीका महाद्वीप विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। अफ्रीका महाद्वीप के उत्तर में भूमध्य सागर एवं यूरोप महाद्वीप, पश्चिम में अंध महासागर दक्षिण में अटलांटिक महासागर तथा पूर्व में अरब सागर एवं हिंद महासागर हैं। अफ्रीका महाद्वीप को पूर्व में स्वेज  भू डमरूमध्य, इसे एशिया से जोड़ता है। तथा स्वेज नहर इसे एशिया से अलग करती है। जिब्राल्टर जलडमरूमध्य इसे उत्तर में यूरोप महाद्वीप से अलग करता है। कुछ इतिहासकारों का मानना है कि इसी महाद्वीप से सबसे पहले मानव का जन्म का विकास हुआ, इसलिए इसे मानव सभ्यता की जन्मभमि कहते हैं। अफ्रीका महाद्वीप से कुल 54 देश जुड़े हुए हैं। भूमध्य रेखा इस महाद्वीप के बीच से होकर गुजरती है।अफ्रीका महाद्वीप का सबसे बड़ा देश अल्जीरिया एवं सबसे छोटा देश सेशेल्स है। अफ्रीका महाद्वीप के सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश नाइजीरिया है। अफ्रीका महाद्वीप धरती का सबसे गर्म महाद्वीप है। अफ्रीका में मुसलमानों की जनसंख्या लगभग 52% है। दुनिया की सबसे लंबी नदी नील नदी अफ्रीका महाद्वीप में स्थित है, यह विक्टोरिया झील से निकलती है और भूमध्य सागर में गिरती है।दुनिया का सबसे बड़ा मरुस्थल सहारा मरुस्थल भी अफ्रीका महाद्वीप में है। सहारा मरुस्थल का क्षेत्रफल लगभग 94 लाख वर्ग किलोमीटर है। किलिमंजारो पर्वत अफ्रीका का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर है। मेडागास्कर अफ्रीका का सबसे बड़ा और विश्व का चौथा सबसे बड़ा द्वीप है। अफ्रीका महाद्वीप में किमबरले खान विश्व की सबसे बड़ी हीरे की खान है।

               **अंटार्कटिका महाद्वीप**

अंटार्कटिका महाद्वीप को श्वेत महाद्वीप कहा जाता है। विज्ञान को समर्पित महाद्वीप अंटार्कटिका महाद्वीप है। अंटार्कटिका महाद्वीप में सरीसृप नहीं पाए जाते हैं। अंटार्कटिका महाद्वीप पृथ्वी का दक्षिणतम महाद्वीप है, जिसमें दक्षिणी ध्रुव अंतर्निहित है। अंटार्कटिका महाद्वीप पृथ्वी का पांचवा सबसे बड़ा महाद्वीप है। अंटार्कटिका महाद्वीप का 98% औसतन भाग 1.6 किलोमीटर या इससे भी मोटी बर्फ से आच्छादित है। अंटार्कटिका महाद्वीप की खोज का सर्वप्रथम प्रयास जेम्स कुक ने किया था। इस महाद्वीप की मुख्य भूमि की खोज करने वाला व्यक्ति वेलिंग शॉसेन था,जो रूसी शाही नौसेना का कप्तान माना जाता है। अंटार्कटिका महाद्वीप का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से कम रहता है। अंटार्कटिका महाद्वीप विश्व का सबसे ठंडा शुष्क और तेज हवाओं वाला महाद्वीप है। दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला प्रथम व्यक्ति नार्वे निवासी एमंडसन था, जो 1911 ईस्वी में अंटार्कटिका महाद्वीप पर पहुंचा था। अंटार्कटिका महाद्वीप पर पहुंचने वाली पहली महिला कैरोलिन मिकेलसन है। अंटार्कटिका महाद्वीप पर पहुंचने वाला प्रथम भारतीय रामचरण जी (1960 ईसवी) थे। जबकि दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला प्रथम भारतीय कर्नल जतिंदर कुमार बजाज थे। ओजोन छिद्र की प्रक्रिया की खोज सबसे पहले अंटार्कटिका महाद्वीप में सन 1985 में हुई थी।            


            ** ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप**

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है। एबेल तस्मान और कप्तान जेम्स कुक ने इस महाद्वीप की खोज की थी। यह हिंद महासागर और प्रशांत महासागर से घिरा हुआ महाद्वीप है। ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की मुख्य भूमि ऑस्ट्रेलिया, तस्मानिया, न्यू गिनी, सेरम द्वीप व तिमोर द्वीप एवम अन्य दीप शामिल हैं। यह दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है। ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप एकमात्र ऐसी जगह है जिसे एक ही साथ महाद्वीप एक राष्ट्र और एक दीप कहा जाता है। ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के उत्तर में इंडोनेशिया पूर्वी तिमोर और पापुआ, न्यू गिनी, उत्तर पूर्व में सोलोमन द्वीप, वानुअतु और न्यू केलेडोनिया, और दक्षिण-पूर्व में न्यूजीलैंड है। ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा है। तथा सबसे बड़ा शहर सिडनी है। मकर रेखा ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप से होकर गुजरती है। ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में 22 देश हैं, लेकिन कई जगह 14 देशों का ही उल्लेख किया गया है। ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में विश्व प्रसिद्ध कुलगार्डी व कालगुरली सोने की खाने स्थित है। ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे बड़ी नदी मर्रे है, तथा इसकी सहायक नदी डार्लिंग है। इस महाद्वीप की सबसे बड़ी झील आयर झील है। ऑस्ट्रेलिया में गुलाबी रंग की Hillier है, वैज्ञानिक आज तक पता नहीं लगा पाए कि इस झील का रंग गुलाबी क्यों है। डाउंस ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में पाए जाने वाले शीतोष्ण घास के मैदान हैं। ऑस्ट्रेलिया में एक वर्ष में पैदा हुई ऊन से एक स्काफ बनाया जाए तो पूरे विश्व को 100 बार लपेटा जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में मौजूद रेगिस्तान दी ग्रेट विक्टोरिया रेगिस्तान, दी ग्रेट सैंडी रेगिस्तान, सिंपसन रेगिस्तान, गिब्सन रेगिस्तान, स्टुअर्ट पथरीला रेगिस्तान, तनामी रेगिस्तान हैं, इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप को प्यासी भूमि का महाद्वीप भी कहा जाता है, तथा इसे पांच मरुस्थलो की भूमि भी कहा जाता है। विश्व में सर्वाधिक बॉक्साइट,सीसा का उत्पादन ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में होता है। ग्रेट बैरियर रीफ ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी क्षेत्र में बनी प्रवाल या मूंगे की बनी अवरोधिका चट्टान है।दुनिया में आस्ट्रेलिया को खेल की राजधानी भी कहा जाता है तथा यहां की 70% जनसंख्या हर हफ्ते किसी ना किसी खेल में भाग लेती है। ऑस्ट्रेलिया में ही दुनिया का सबसे पुराना जीवाश्म पाया गया था।                    

                  ** यूरोप महाद्वीप **

एशिया और यूरोप के बीच दो देश अंतर जलीय सुरंग द्वारा जुड़े हुए हैं। यूरोप के बांसजेज तथा ब्लैक फारेस्ट पर्वत भ्रसोत्थ पर्वतों के उदाहरण हैं।यूरोप महाद्वीप की सबसे बड़ी नदी बोलगा नदी है। संसार का सबसे बड़ा आद्रमहाद्वीप यूरोप महाद्वीप है। यूरोप महाद्वीप में एक भी रेगिस्तान नहीं है। यूरोप पृष्ठ क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप है, जो पृथ्वी की सतह का 2% और भूमि क्षेत्र का लगभग 6.8% है। यूरोप महाद्वीप से 50 देश जुड़े हुए हैं। यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा देश रूस है, जो क्षेत्रफल एवं आबादी में भी सबसे बड़ा है, तथा इसका सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है। यूरोप महाद्वीप जनसंख्या की दृष्टि से तीसरा तथा क्षेत्रफल की दृष्टि से छठवां महाद्वीप है। यूरोप महाद्वीप एशिया से पूरी तरह जुड़ा हुआ है। एशिया और यूरोप महाद्वीप यूरेशिया के खंड हैं। यूरोप महाद्वीप के उत्तर में आकृटिक महासागर और अन्य जल निकाय, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्य सागर, और दक्षिण-पश्चिम में काला सागर, और इससे जुड़े जलमार्ग स्थित हैं।यूरोप महाद्वीप विश्व का सबसे अधिक नगरीकृत महाद्वीप है।क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का सबसे बड़ा देश और सबसे छोटा देश यूरोप महाद्वीप में स्थित है।यूरोप महाद्वीप को प्रायद्वीपो का महाद्वीप भी कहते हैं, क्योंकि इसके अधिकांश देश तीन ओर से सागर या महासागरों से घिरे हुए हैं।विश्व में सर्वाधिक लंबा समुद्री तट यूरोप महाद्वीप में ही स्थित है।यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा नगर लंदन है जो टेम्स नदी के तट पर बसा हुआ है।