Monday, May 25, 2020

भारत के प्रमुख शहरों के भौगोलिक उपनाम - Geographical surnames of major cities of India.

               *  शहरों के उपनाम *

भारत में ईश्वर का निवास स्थान किस शहर को कहा जाता है।    

उत्तर - प्रयाग या इलाहाबाद।

पांच नदियों की भूमि किसे कहा जाता है।

उत्तर - पंजाब।

भारत में सात टापुओं का नगर किसे कहा जाता है।    उत्तर - मुंबई को।

भारत में बुनकरों का शहर कौन सा है।

उत्तर - पानीपत - हरियाणा।

भारत का अंतरिक्ष का शहर कौन सा है।

उत्तर -  बेंगलुरु कर्नाटक।

भारत में डायमंड हार्बर किस शहर को बोलते हैं।

उत्तर - कोलकाता।

भारत का इलेक्ट्रॉनिक नगर कौन सा है।

उत्तर - बेंगलुरु कर्नाटक।

भारत का प्रवेश द्वार किस शहर को बोला जाता है।       उत्तर  - मुंबई।

भारत में पूर्व का वेनिस किस शहर को बोला जाता है।     उत्तर - कोच्चि शहर।

भारत का पिट्सबर्ग किस शहर को कहा जाता है। उत्तर - जमशेदपुर ।

भारत का मैनचेस्टर किसे कहा जाता है।

उत्तर - अहमदाबाद।


भारत में मसालों का बगीचा किस शहर को कहा जाता है।   उत्तर - केरल।

भारत का गुलाबी नगर या पिंक सिटी किसे कहा जाता है।     उत्तर - जयपुर।

भारत का क्लीन ऑफ डेकन कौन सा शहर है।

उत्तर - पुणे।

भारत का हॉलीवुड नगर कौन सा है।

उत्तर - मुंबई।

भारत में झीलों का नगर किस शहर को कहा जाता है।    उत्तर - श्रीनगर।

भारत का फल उद्यान स्वर्ग वाला शहर कौन सा है।

उत्तर - सिक्किम।

भारत में पहाड़ों की मल्लिका किस शहर को कहा जाता है।     उत्तर - नेतरहाट।

भारत का डेट्राइट कौन सा शहर है।

उत्तर - पीतमपुर।

भारत में पूर्व का पेरिस किस शहर को बोला जाता है।   उत्तर - जयपुर।

भारत की साल्ट सिटी कौन सी है।

उत्तर - गुजरात।

भारत का सोया प्रदेश कौन सा है।

 उत्तर  - मध्यप्रदेश।

भारत में मलय का देश किस राज्य को बोला जाता है।   उत्तर - कर्नाटक।

भारत की सर्वाधिक प्रदूषित नदी कौन सी है।    उत्तर - साबरमती नदी।

दक्षिण भारत की गंगा कौनसी नदी है।     

उत्तर - कावेरी नदी।

भारत की काली नदी किसे कहा जाता है।

उत्तर - शारदा नदी।

भारत का ब्लू माउंटेन किन पहाड़ियों को कहा जाता है।     उत्तर - नीलगिरी पहाड़ियां।

एशिया की अंडो की टोकरी किस राज्य को कहा जाता है।     उत्तर - आंध्र प्रदेश।

राजस्थान का ह्रदय कौन सा शहर है।   

उत्तर - अजमेर ।

भारत की सुरमा नगरी कोन सी है।    

 उत्तर - बरेली।

भारत का खुशबुओं का शहर कौन सा है। 

उत्तर - कन्नौज ।

भारत में काशी की बहन किस शहर को कहा जाता है।     उत्तर - गाजीपुर।

भारत का लीची शहर कोन सा है।   

उत्तर  - देहरादून।

राजस्थान का शिमला कौन सा शहर है। 

उत्तर - माउंट आबू।

भारत का सुपर प्रसारित नगर कौन सा है।

उत्तर - चेन्नई।

कर्नाटक का रत्न किस शहर को बोला जाता है।

उत्तर - मैसूर को।

भारत में त्योहारों का नगर कौन सा है।

उत्तर - मदुरै।

भारत में स्वर्ण मंदिर शहर कौन सा है।

उत्तर - अमृतसर पंजाब।

भारत का महलों का शहर कौन सा है।   

उत्तर  - कोलकाता।

भारत का नबावों का नगर कौन सा है।   

उत्तर - लखनऊ।

भारत की इस्पात नगरी एवं टाटानगर किसे कहते हैं।     उत्तर - जमशेदपुर।

भारत में पर्वतों की रानी कौन सा नगर है।

उत्तर - मसूरी।

भारत का रैलियों का नगर कौन सा है।

उत्तर - नई दिल्ली।

अरब सागर की रानी किसे कहा जाता है।

उत्तर - कोच्चि।

भारत का स्विट्जरलैंड किसे बोला जाता है।    उत्तर - कश्मीर।

भारत में पूर्व का स्कॉटलैंड कौन सा राज्य है।    उत्तर - मेघालय राज्य।

उत्तर भारत का मैनचेस्टर कौन सा नगर है। 

उत्तर - कानपुर।

भारत में मंदिरों एवं घाटों का नगर कौन सा है।   उत्तर - वाराणसी या बनारस या काशी।

भारत में धान की डलिया किस राज्य को बोला जाता है।      उत्तर - छत्तीसगढ़।

भारत का पेरिस कौनसा शहर है।

 उत्तर जयपुर।

भारत में मेघों का घर किस राज्य को कहा जाता है।     उत्तर - मेघालय राज्य।

भारत में बगीचा का शहर कौन सा है।     

उत्तर - कपूरथला।

भारत का वह कौन सा नगर है, जिसे पृथ्वी का स्वर्ग कहा है।       उत्तर - श्रीनगर।

भारत में पहाड़ों की नगरी किस नगर को कहा जाता है।       उत्तर - डूंगरपुर।

भारत का उद्यान कौन सा नगर है।   

उत्तर - बेंगलुरु।


भारत का बोस्टन नगर कौन सा है।  

उत्तर - अहमदाबाद।

भारत की गोल्डन सिटी कौन सी है।

उत्तर - अमृतसर।

भारत की सूती वस्त्रों की राजधानी कौन सी है।   उत्तर - मुंबई।

भारत की सबसे पवित्र नदी का दर्जा किसे दिया गया है।      उत्तर - गंगा नदी।

बिहार के शोक के नाम से किस नदी को जाना जाता है।       उत्तर - कोसी नदी।

भारत में वृद्ध गंगा के नाम से किस नदी को जाना जाता है।        उत्तर - गोदावरी नदी।

पश्चिम बंगाल का शोक किस नदी को कहा जाता है।        उत्तर - दामोदर नदी।

कोट्टायम की दादी किस शहर का उपनाम है।   उत्तर - मलयाला।

भारत के जुड़वा नगर का दर्जा किसे दिया गया है। उत्तर  -  हैदराबाद सिकंदराबाद।

भारत की ताला नगरी कौन सी है।      

उत्तर -  अलीगढ़ - उत्तर प्रदेश।

भारत का राष्ट्रीय राजमार्गों का चौराहा किस नगर को बोला जाता है।       उत्तर - कानपुर।

भारत की पेठा नगरी किस शहर का उपनाम है।   उत्तर - आगरा।

भारत का टॉलीवुड नगर कौन सा है।   

उत्तर - कोलकाता।

भारत का वन नगर कौन सा है।      

उत्तर - देहरादून।

भारत की सूर्यनगरी कौन सी है।   

 उत्तर - जोधपुर।

राजस्थान का गौरव किसे कहा जाता है।    

उत्तर -  चित्तौड़गढ़।

भारत की कोयला नगरी कौन सी है।    

उत्तर -  धनबाद।

भारत की सिलिकॉन वैली किस शहर को बोला जाता है।     उत्तर - बेंगलुरु कर्नाटक।

भारत की गार्डन सिटी किस शहर का उपनाम है। उत्तर - बेंगलुरु कर्नाटक।

भारत की सिल्क सिटी के नाम से किस शहर को जाता हैं एवं किस राज्य में स्थित है। 

उत्तर- भागलपुर बिहार।

भारत की बैंकिंग राजधानी के नाम से कौनसा शहर जाना जाता है।      उत्तर - चेन्नई।

भारत की स्वास्थ्य पूंजी किस शहर को कहा जाता है।       उत्तर - चेन्नई।

भारत की ओटो मोबाइल कैपिटल के नाम से किस शहर को जाना जाता है।

उत्तर - चेन्नई।

दक्षिण भारत का मैनचेस्टर कौन सा शहर है।    उत्तर - कोयंबटूर तमिलनाडु।

भारत का चाय शहर किसका उपनाम है एवं कहां स्थित है।       उत्तर - डिब्रूगढ़ असम।

भारत में मोतियों का शहर कौन सा है।    

उत्तर - हैदराबाद - तेलंगाना।

भारत की स्टील सिटी ऑफ इंडिया किस शहर को बोला जाता है।        उत्तर - जमशेदपुर।

भारत में हर्ष और उल्लास वाला शहर के नाम से किसे जाना जाता है।        

उत्तर - कोलकाता पश्चिम बंगाल।

भारत में पहलवानों का शहर के नाम से किस शहर को जाना जाता है।       

उत्तर - कोल्हापुर - महाराष्ट्र।

भारत में विश्व की काजू की राजधानी कौन सा राज्य है।       उत्तर - कोल्लम केरल।

भारत में रायलसीमा ऑफ गेटवे किस शहर को कहा जाता है।

उत्तर - कुर्नूल - आंध्र प्रदेश।

भारत में पूर्व का एथेंस किस शहर का उपनाम है।

उत्तर -  मदुरै - तमिलनाडु।

भारत की पेट्रोकेमिकल की राजधानी किस शहर का उपनाम है।

उत्तर - बेंगलुरु कर्नाटक।

भारत की ऑरेंज सिटी एवं बाघों का शहर के उपनाम से किसे जाना जाता है।

उत्तर - नागपुर - महाराष्ट्र।

भारत की कॉटन सिटी के नाम से किस शहर को जाना जाता है।

उत्तर -   अकोला - महाराष्ट्र।

भारत का शाही शहर के उपनाम से किसे पहचाना जाता है।

उत्तर - पटियाला - पंजाब।

भारत में पूर्व का ऑक्सफोर्ड एवं दक्कन की रानी के उपनाम से किस शहर को पहचाना जाता है।

उत्तर - पुणे - महाराष्ट्र।

भारत में हीरा के शहर के उपनाम से किसे जाना जाता है।          उत्तर - सूरत।

भारत का रक्त शहर किस शहर का उपनाम है।

उत्तर -   तेजपुर - आसाम।

भारत की व्हाइट सिटी के नाम से किसे जाना जाता है।       उत्तर - उदयपुर राजस्थान।

सदाबहार शहर के उपनाम से भारत में किस पहचाना जाता है।

उत्तर - त्रिवेंद्रम - केरल।

गुजरात की सांस्कृतिक राजधानी या सांस्कृतिक नगरी किसे कहा जाता है।

उत्तर - वडोदरा - गुजरात।



Thursday, May 21, 2020

विश्व के प्रमुख पठार - Major plateaus of the world.

          * विश्व के प्रमुख पठार*

ग्रीनलैंड का पठार - अंध महासागर के उत्तरी भाग में लगभग 21,75,600 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में हिम से ढका विशाल पठार है। इसे ग्रीनलैंड का पठार कहा जाता है।

कोलंबिया का पठार - यह USA के ओरगन वाशिंगटन एवं इडाहो राज्यों के मध्य 4,62,500 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विस्तृत रूप में फैला है।

मेक्सिको का पठार - यह पठार पश्चिम सियारामाद्रे और पूर्वी सियारामाद्रे पर्वत श्रेणियों के मध्य स्थित है।

तिब्बत का पठार - यह हिमालय के उत्तर क्यूनलुन पर्वत के दक्षिण में 4000 से 5000 मीटर तक की ऊंचाई पर स्थित है।

मंगोलिया का पठार - यह चीन के उत्तरी मध्य भाग में मंगोलिया गढ़ राज्य में स्थित है।

ब्राजील का पठार - दक्षिणी अमेरिका के मध्य पूर्वी भाग में यह त्रिभुजाकार रूप में स्थित है।

बोलीविया का पठार - यह 800 किलोमीटर लंबा और 128 किलोमीटर चौड़ा तथा इसकी औसत ऊंचाई 3110 मीटर है, यह बोलीविया के एंडीज पर्वतमाला क्षेत्र में विस्तृत रूप में फैला है।

अलास्का का पठार -  इसका निर्माण यूकन और उसकी सहायक नदियों द्वारा हुआ है, अतः इसे यूकन का पठार भी कहा जाता है, कनाडा की ओर इसकी ऊंचाई 900 मीटर है।

ग्रेट बेसिन का पठार - यह कोलंबिया पठार के दक्षिण में कोलोरेडो और कोलंबिया नदियों के मध्य 5,25,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विस्तृत है।

कोलोरेडो का पठार - यह ग्रेट बेसिन के दक्षिण में स्थित है, तथा इसका विस्तार युटाह और एरीजोना राज्यो में पाया जाता है।

दक्कन का पठार - यह पठार दक्षिण भारत में स्थित है, इसे तीन ओर से पर्वत श्रेणियों ने घेर रखा है, इसके पूर्व में पूर्वी घाट, पश्चिम में पश्चिमी घाट, तथा उत्तर में  विध्यांचल एवं सतपुड़ा की श्रेणियां हैं।

ईरान का पठार - इसे एशिया माइनर का पठार या ईरान का मध्यवर्ती पठार भी कहा जाता है, इसकी औसत ऊंचाई 900 से 1500 मीटर के मध्य है।

अरब का पठार - यह दक्षिण पश्चिम एशिया में स्थित है, इसके पूर्व में फारस की खाड़ी, पश्चिम में लाल सागर, उत्तर पश्चिम में भूमध्य सागर और दक्षिण में अरब सागर स्थित है।

अनातोलिया का पठार - यहां टर्की के पेंटिक एवं टौरस श्रेणियां के मध्य स्थित है, इसे टर्की का पठार भी कहते हैं, इसकी औसत ऊंचाई 800 मीटर है।

अबीसीनिया का पठार - यह पठार पूर्वी अफ्रीका के सोमालिया, इथियोपिया एवं जिबूती के क्षेत्र में विस्तृत रूप में फैला है, इन तीनों देशों को संयुक्त रूप से हॉर्न ऑफ अफ्रीका कहा जाता है।

मेडागास्कर का पठार - मेडागास्कर द्वीप अफ्रीका के दक्षिण-पूर्व हिंद महासागर में स्थित है, ऐसे द्वीप के मध्यवर्ती भाग पठारी हैं, जिसे मेडागास्कर या मालागासी का पठार कहा जाता हैं।

ऑस्ट्रेलिया का पठार - ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी भाग में ऑस्ट्रेलिया का पठार स्थित है, इसकी सामान्य ऊंचाई 180 से 600 मीटर के मध्य है, इस पठार का दक्षिणी भाग मरुस्थलीय है।

चियापास का पठार - यह दक्षिणी मेक्सिको के प्रशांत महासागर के तट पर स्थित है, इसके उत्तर में तबास्को, दक्षिण पश्चिम में तेहुआ न्टेपेक की खाड़ी, पूर्व में ग्वाटेमाला और पश्चिम में ओकस्का और बैराक्रूज स्थित है।

मेसेटा का पठार - स्पेन के आईबेरियन प्रायद्वीप पर मैसेटा का पठार स्थित है, इस पठार की औसत ऊंचाई 610 मीटर है।

इंडो चीन का पठार - यह दक्षिण एशिया के पूर्वी प्रायद्वीप पर स्थित है, इस भाग पर सालविन,सीकांग,मीकांग,मीनान आदि नदियां प्रवाहित होती हैं।

Sunday, May 17, 2020

भारत में नदियों किनारे बसे प्रमुख नगर - Major cities along the rivers in India.

        * नदियों किनारे बसे प्रमुख नगर*

आगरा किस नदी किनारे बसा हुआ है।

उत्तर - यमुना नदी।

बद्रीनाथ धाम किस नदी किनारे बसा हुआ है।

उत्तर - अलकनंदा नदी।

इलाहाबाद किस नदी किनारे बसा हुआ है।

उत्तर - गंगा एवं यमुना नदी।

दिल्ली किस नदी किनारे बसा हुआ है।

उत्तर - यमुना नदी।

फिरोजपुर किस नदी किनारे बसा हुआ है।

उत्तर - सतलज नदी।

हरिद्वार एवं कानपुर किस नदी किनारे बसे हुए हैं।

उत्तर - गंगा नदी।

तुंगभद्रा नदी किनारे बसा हुआ नगर कोन सा है।

उत्तर - कुरनूल नगर।

सोकोवा घाट किस नदी किनारे स्थित है।

उत्तर - ब्रह्मपुत्र नदी।

कन्नौज किस नदी किनारे बसा हुआ है।

उत्तर - गंगा नदी।


झेलम नदी के किनारे बसा हुआ नगर कोन सा है।

उत्तर - श्री नगर।

ताप्ती नदी किनारे बसे हुए नगर कोन से है।

उत्तर - सूरत, बैतूल नगर।

हैदराबाद किस नदी किनारे स्थित है।

उत्तर - मूसा नदी।

मथुरा जो भगवान श्री कृष्ण जनमभूमि है, किस नदी किनारे बसा हुआ है।

उत्तर - यमुना नदी।

जमशेदपुर किस नदी किनारे स्थित हैं।

उत्तर - स्वर्णरेखा नदी।

अहमदाबाद जिस नदी किनारे स्थित हैं,उसका नाम क्या है।

उत्तर - साबरमती नदी।

भीमा नदी किनारे बसा हुआ नगर कोन सा है।

उत्तर - पंढरपुर।

बरेली होकर बहने वाली नदी का नाम क्या है,जिसके किनारे बरेली बसा हुआ है।

उत्तर - रामगंगा नदी।

जगदलपुर किस नदी किनारे बसा हुआ है।

उत्तर - इंद्रावती नदी।

गोरखपुर किस नदी किनारे स्थित या बसा हुआ है।

उत्तर - राप्ती नदी।

अयोध्या जो भगवान राम की जन्मभूमि है किस नदी किनारे बसा हुआ है।

उत्तर - सरयू नदी।

कोलकाता किस नदी किनारे बसा हुआ है।

उत्तर - हुगली नदी।

लखनऊ किस नदी किनारे बसा हुआ है।

उत्तर - गोमती नदी।

डिब्रूगढ़ एवं गुवाहाटी किस नदी किनारे स्थित या बसे हुए हैं।

उत्तर - ब्रह्मपुत्र नदी।

नर्मदा नदी के किनारे स्थित भारत का कोन सा नगर है।

उत्तर - जबलपुर।

कोटा किस नदी किनारे बसा हुआ है।

उत्तर - चंबल नदी।

कटक होकर बहने वाली नदी का नाम क्या है।

उत्तर - महानदी।

नासिक किस नदी किनारे स्थित हैं।

उत्तर - गोदावरी नदी।

संभलपुर किस नदी किनारे बसा हुआ है।

उत्तर - महानदी।

श्रीरंगपटनम जिस नदी किनारे बसा हुआ है, नदी का नाम क्या है।

उत्तर - कावेरी नदी।


जौनपुर किस नदी किनारे बसा हुआ है।

उत्तर - गोमती नदी।

ओरछा नगर किस नदी किनारे बसा हुआ है।

बेतवा नदी।

उज्जैन नगरी,जो राजा विक्रमादित्य की महान राजधानी थी,किस नदी किनारे बसा हुआ है।

उत्तर - क्षिप्रा नदी।

वाराणसी या काशी या भगवान शिव नगरी, या मोक्ष नगरी,किस नदी किनारे स्थित है।

उत्तर - गंगा नदी।

लुधियाना किस नदी किनारे स्थित या बसा हुआ है।    उत्तर- सत लज नदी।

विजयवाड़ा किस नदी किनारे स्थित है।

कृष्णा नदी।

तिरुचिरापल्ली के किनारे बहने वाली नदी का नाम क्या है।    उत्तर - कावेरी नदी।

पटना जिस नदी किनारे स्थित हैं उस नदी का नाम क्या है।     उत्तर - गंगा नदी।

केराकत नगर उत्तर प्रदेश किस नदी किनारे बसा हुआ है।    उत्तर - गोमती नदी।

चंदौली नगर,जाजमऊ नगर,बिठूर नगर उत्तर प्रदेश किस नदी किनारे बसे हुए है।

उत्तर - गंगा नदी।

कोल्हापुर - महाराष्ट्र किस नदी किनारे बसा हुआ है।   उत्तर- पञ्चगंगा नदी।

भारत का राजकोट नगर किस नदी किनारे स्थित हैं।   उत्तर - अजी नदी।

भारत में औरैया और इटावा नगर किस नदी किनारे बसे हुए हैं। 

उत्तर - यमुना नदी।

भारत का फरुक्खाबाद और फतेहगढ़ - उत्तर प्रदेश किस नदी किनारे बसे हुए हैं।

उत्तर - गंगा नदी।

ग्वालियर नगर किस नदी किनारे बसा है।

उत्तर - चंबल नदी।

भारत के शुक्लागंज एवं चकेरी नगर जो उत्तर प्रदेश में है, किस नदी पर स्थित है।

उत्तर - गंगा नदी।

ऋषिकेश नगर उत्तराखंड किस नदी किनारे स्थित है।     उत्तर - गंगा नदी।

देहरादून जो उत्तराखंड में है, किस नदी किनारे स्थित हैं।   उत्तर - टोंस नदी।

हल्द्वानी जो उत्तराखंड में स्थित हैं, किस नदी किनारे है।      उत्तर - गौला नदी।

काशीपुर,रुद्रपुर,कोटद्वार किस नदी किनारे बसे हुए हैं।

उत्तर - ढेला नदी, कल्याणी नदी, एवं खोह नदी।

मध्यप्रदेश का होशंगाबाद नगर किस नदी पर बसा हुआ है।

उत्तर - नर्मदा नदी।

महाराष्ट्र राज्य में स्थित नगर सांगली और कराड किस नदी किनारे बसे हुए हैं।

उत्तर - कृष्णा नदी।

आंध्रप्रदेश का नेल्लौर नगर किस नदी किनारे बसा हुआ है।     उत्तर -  पेन्नार नदी।

राजमुंद्री नगर जो आंध्रप्रदेश से संबंधित है, किस नदी किनारे स्थित है।

उत्तर - गोदावरी नदी।

गुजरात का भरूच नगर किस नदी किनारे स्थित हैं।      उत्तर - नर्मदा नदी।

तमिलनाडु में स्थित कोयंबटूर नगर किस नदी किनारे बसा हुआ है।

उत्तर - नोय्यल नदी।

ओडिसा राज्य का राउरकेला नगर किस नदी किनारे स्थित है।

उत्तर - ब्राह्मणी नदी।



Wednesday, May 13, 2020

भारत के राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्य जीव अभयारण्य - National Parks and Wildlife Sanctuaries of India.

    

   * भारत के राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्य जीव 

      अभयारण्य ***

  1. भारत में गिर राष्ट्रीय उद्यान जो बर्बर शेरो के लिए प्रसिद्ध है, कहां स्थित है।

  उत्तर -  जूनागढ़ (गुजरात)

2. भारत में जिम कार्बेट पार्क सन 1936 ईसवी में      बना भारत का पहला राष्ट्रीय पार्क है,कहां है।

    उत्तर- नैनीताल (उत्तराखंड)

3. भारत में जंगली गधा अभयारण्य कहां स्थित     है।   उत्तर - बांदीपुर (कर्नाटक)

4. भारत में हाथी अभयारण्य - पेरियार में,

  साइलेंट वेली नेशनल पार्क, पराबिकुलम 

  अभयारण्य, इडुक्की अभ्यारण कहां है।

    उत्तर - केरल।

5. चंद्रप्रभा सैंक्चुअरी अभयारण्य कहां स्थित है।

   उत्तर - वाराणसी (उत्तर प्रदेश)

6. भारत में कान्हा नेशनल पार्क कहां स्थित है।

   उत्तर - मांडला जिला ( मध्य प्रदेश )

7. भारत में दुधवा राष्ट्रीय उद्यान कहां स्थित है।

   उत्तर - लखीमपुर खीरी ( उत्तर प्रदेश)

8. भारत में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान कहां स्थित        है,जो एक सींग वाले गेंडा के लिए प्रसिद्ध है।

   उत्तर - जोराहट ( असम )

9. भारत में मानस वन्यजीव अभयारण्य,नामेरी  

   नेशनल पार्क, राजीव गांधी ओरांग, डिब्रूगढ़

    साईखोवा नेशनल पार्क कहां स्थित है।

    उत्तर - आसाम।


10. भारत में केवलादेव घाना पक्षी विहार कहां 

   स्थित है। उत्तर - भरतपुर ( राजस्थान )

11. भारत में सरिस्का पक्षी विहार कहां स्थित है।

   उत्तर - अलवर ( राजस्थान )

12. भारत में रणथंभौर वन्य जीव अभयारण्य एवं      टाइगर रिजर्व कहां स्थित है।

   उत्तर - सवाई माधोपुर ( राजस्थान )

13. सुंदरबन टाइगर रिजर्व अभयारण्य भारत

     में कहां स्थित हैं।

    उत्तर - चौबीस परगना ( पश्चिम बंगाल)

14. भारत का सबसे बड़ा चिड़ियाघर कौन सा है।

    उत्तर - जूलॉजिकल गार्डन ( कोलकाता )

15. चांदपुर राष्ट्रीय उद्यान भारत में किस राज्य में  

      स्थित है।  उत्तर - मैसूर ( कर्नाटक )

16. भारत में हजारीबाग,बेतला,धीमा नेशनल 

    पार्क कहां स्थित है। उत्तर - झारखंड।

17. बांधवगढ़ नेशनल पार्क कहां स्थित है।

    उत्तर - शहडोल ( मध्य प्रदेश )

18. चिल्का झील पक्षी विहार कहां स्थित है।

    उत्तर - भुवनेश्वर ( उड़ीसा)

19. नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क, फूलों की घाटी, एवं

     गंगोत्री नेशनल पार्क कहां स्थित हैं।

    उत्तर - उत्तराखंड।

20. भारत में नामदफा,पखुई, वन्य जीव 

   अभयारण्य कहां स्थित है।

    उत्तर - अरुणाचल प्रदेश ।

21. भारत में सर्वप्रथम किस स्थान पर राष्ट्रीय

     स्थापित उद्यान किया गया था।

    उत्तर - जिम कॉर्बेट ( नैनीताल उत्तराखंड)

22. भारत के किस केंद्र शासित प्रदेश में सबसे

      अधिक वन्यजीव अभयारण्य है।

     उत्तर - अंडमान निकोबार द्वीप समूह।

23. भारत के किस राज्य में सबसे अधिक राष्ट्रीय          उद्यान हैं।  उत्तर - मध्य प्रदेश।

24. भारत का कौन सा अभयारण्य जंगली

      हाथियों के लिए प्रसिद्ध है। 

    उत्तर - पेरियार ( केरल )

25. राजाजी राष्ट्रीय पार्क किस जानवर का

    प्राकृतिक आवास माना जाता है।

    उत्तर - जंगली हाथी।

26. भारत का प्रथम तितली उद्यान कहां स्थित है।

    उत्तर - वन्नर घट्टा जैविक उद्यान बेंगलुरु।

27. विश्व वन्यजीव कोष का प्रतीक क्या है।

     उत्तर - पांडा

28. सबसे अधिक बाघ संरक्षित स्थल किस राज्य 

     में है।    उत्तर - मध्य प्रदेश।

29. भारत में नागरहोल नेशनल पार्क कहां है।

     उत्तर - कर्नाटक।

30. मुदुमलाई वन्य प्राणी अभ्यारण कहां स्थित है।

   उत्तर - तमिलनाडु।

31. भारत में धोरखुर ( जंगली गधा) कहां पाया 

     जाता है।

     उत्तर - कच्छ के रण में (गुजरात)

32. भारत में हाथी किस उद्यान में पाया जाता है।

    उत्तर - नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान (कर्नाटक)

33. भारत में मरुस्थलीय, मुद्रिका हील्स, एवं 

    माउंट आबू नेशनल पार्क कहां है।

     उत्तर - राजस्थान।


34. मध्य प्रदेश से संबंधित प्रमुख नेशनल पार्क है

    उत्तर - पेंच, पन्ना, कान्हा,सतपुड़ा,वनविहार,

     बांधव गढ़,संजय पार्क, माधव पार्क, मंडला 

     फौसिल, पालपुर कुनो राता पानी, राष्ट्रीय 

     चंबल नेशनल पार्क।

35. सुल्तानपुर एवं कलेसर नेशनल पार्क भारत में

      कहां है। उत्तर - हरियाणा।

36. विश्व का एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय पार्क

     केबुल - लामजाओ, एवं सिरोही राष्ट्रीय पार्क

     कहां स्थित हैं।    उत्तर - मणिपुर।

37. भारत में कंचनजंगा राष्ट्रीय नेशनल पार्क कहां 

     स्थित हैं।   उत्तर - सिक्किम।

38. क्लाउडेड लेपर्ड नेशनल पार्क कहां है।

      उत्तर -  त्रिपुरा।

39. तमिलनाडु में स्थित प्रमुख नेशनल राष्ट्रीय

      कोन कोन से है।

     उत्तर - गल्फ ऑफ मनार, इंदिरा गांधी

    (अन्नामलाई),प्लानी हील्स,मुकुर्थी पार्क,

    गुंडी पार्क, नेल्लई पार्क,प्वाइंट कैलिमर पार्क।

40. भारत में नंदनकानन राष्ट्रीय चिड़ियाघर एवं

    भीतर्कणिका राष्ट्रीय पार्क, सिमलीपाल, चिल्का 

    झील पार्क कहां स्थित हैं।

     उत्तर - ओडिशा  ।

41. मुरलेन, फवंगपुई, एवं डामफा नेशनल पार्क

    भारत कहां स्थित हैं।    उत्तर - मिजोरम।

42. दाचीग्राम नेशनल पार्क जहां एकमात्र महामृग

    हंगुल पाए जाते है, कहां स्थित है।

   उत्तर -  जम्मू कश्मीर।

43. भारत का सबसे बड़ा हैमिश हाई नेशनल

    पार्क कहां स्थित है।  उत्तर - जम्मू कश्मीर।

    तथा सलीम अली नेशनल पार्क, किस्त वार

    नेशनल पार्क भी जम्मू कश्मीर में स्थित है।

44. पश्चिमी बंगाल से संबंधित महत्वपूर्ण नेशनल 

     पाक कौन-कौन से हैं।

    उत्तर - सुंदरवन, जलदापारा,बुक्सा, गोरूमारा

    सिंगलीला, नैओरा वैली नेशनल पार्क।

45. इंदिरा गांधी प्राणी विज्ञान पार्क, राजीव गांधी

     नेशनल पार्क, पापीकोंडा नेशनल पार्क,

    श्री वेंकटेश्वर नेशनल पार्क,नागार्जुन सागर - 

      यह भारत का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट टाइगर है।

     उत्तर - आंध्रप्रदेश।

46. काशुब्रह्मानंदा रेड्डी नेशनल पार्क एवं मुग्रावनी

    नेशनल पार्क कहां स्थित है।

    उत्तर - तेलंगाना ।


47. महाराष्ट्र से संबंधित कुछ प्रमुख नेशनल पार्क

    कौन-कौन से हैं।

   उत्तर - बोरीवली संजय गांधी नेशनल पार्क,

   चंदोली नेशनल पार्क, तदोबा नेशनल पार्क

   गुगामल नेशनल पार्क,नवागांव नेशनल पार्क

   एवं मेलघाट राष्ट्रीय अभयारण्य।

48. अंडमान निकोबार से संबंधित प्रमुख पार्क-

    उत्तर - सैंडिल पीक, महात्मा गांधी मैरीन (वंदूर)

    कैंपबेल नेशनल पार्क, माउंट हैरियट नेशनल 

   पार्क,रानी झांसी मैरीन नेशनल पार्क, साउथ 

   बटन नेशनल पार्क ये भारत का सबसे छोटा

   पार्क है।

49. हिमाचल प्रदेश से संबंधित प्रमुख पार्क - 

    उत्तर - पिन वेली नेशनल पार्क,ग्रेट हिमालय 

    नेशनल पार्क, रोहल्ला नेशनल पार्क, खिरगंगा

    नेशनल पार्क, इंद्रकिला नेशनल पार्क,एवं

    शिकरी देवी अभ्यारण।

50. कांगेर घाटी या कांगेर वेली नेशनल पार्क, 

     इंद्रावती नेशनल पार्क, गुरु घासीदास ( संजय) 

      नेशनल पार्क कहां हैं। उत्तर - छत्तीसगढ़।

51. हरिके झील वैटलैंड नेशनल पार्क कहां है।

    उत्तर - पंजाब ।

52. भगवान महावीर ( मोल्लेम) नेशनल पार्क

   एवं सलीम अली पक्षी अभयारण्य कहां है।

    उत्तर - गोवा।

   विशेष लेख - भारतीय पक्षी विज्ञानी प्रकृतिवादी

   सलीम अली को बर्ड मैन ऑफ इंडिया कहा

   जाता है।

53. वाल्मीकि नेशनल पार्क,विक्रम सिला

   डॉल्फिन अभयारण्य, एवं गौतम बुद्द 

   अभयारण्य कहां स्थित हैं।

    उत्तर - बिहार में।

54. नोक्रक नेशनल पार्क कहां स्थित हैं।

    उत्तर - मेघालय ।

   विशेष लेख -  वर्तमान में भारत में 105 राष्ट्रीय

   उद्यान है,जबकि अभ्यारण्यों की संख्या 531 है।

 दोस्तो आप अपने दम पर self studies से खुद को हर परीक्षा के तैयार कर सकते है, इसलिए आपको यहां नंबर वन एवं latest जानकारी मिलेगी।

इसलिए दोस्तो आप मुझे follow करे. तथा अपने सभी दोस्तों को शेयर करें. और अपने बेहतर सुझाव के लिए comment बॉक्स में comments kare.

और दोस्ती साथ ही साथ My website - knowledgeshoplalitblogspot.com को subscribe भी करे.



Saturday, May 9, 2020

विश्व एवम भारत में रेल,रेलमार्ग, तथा रेल कारखाने - Railways, railroads, and railway factories in the world and India.

                     * भारतीय रेल*

भारतीय रेल एशिया की सबसे बड़ी और विश्व की द्वितीय नंबर की सबसे बड़ी रेल है। भारत में रेल 16 अप्रैल 1853 में मुंबई से थाणे के मध्य प्रारंभ हुई थी। जिसने कुल 21 मील की दूरी तय की, इस रेलगाड़ी में 14 डिब्बे थे, जिसमें लगभग 400 सवारियां थी। भारत में सबसे तेज रेल गाड़ी शताब्दी एक्सप्रेस है। भारत में सबसे पहले विद्धूतीक्रत रेल मुंबई से कुर्ला तक सन 1925 ईस्वी में चलाई गई। भारत में रेलवे बोर्ड की स्थापना 1905 ईस्वी में हुई थी। कोंकण रेलवे परियोजना की लंबाई 760 किलोमीटर है। रेलवे स्टाफ कॉलेज बड़ौदा गुजरात में है। भारतीय रेलवे का राष्ट्रीयकरण सन 1950 ईसवी में हुई थी। कोंकण रेलवे परियोजना महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक से होकर गुजरती हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली दो ट्रेनों समझौता एक्सप्रेस अटारी से लाहौर एवम थार एक्सप्रेस है। रेल का सबसे बड़ा नेटवर्क विश्व में अमेरिका के पास है। भारतीय रेलवे में 16 लाख से भी अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। भारतीय रेलवे का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। भारतीय रेल के 18 रेलवे मंडल मौजूद हैं।


          * विश्व के प्रमुख रेलमार्ग *


दुनिया में ब्रिटेन देश में सर्वप्रथम रेलमार्ग का निर्माण हुआ। दुनिया की प्रथम रेलगाड़ी सन 1825 ईस्वी में चली। विश्व का सबसे लंबा रेलमार्ग ट्रांस साइबेरियन रूस में है। दुनिया में रेलमार्ग की लंबाई सबसे अधिक संयुक्त राज्य अमेरिका में है।एशिया के चीन देश में सर्वाधिक लंबी रेलमार्ग है। विश्व की सबसे लंबी रेल सड़क सुरंग सीकान - जापान में है। यूरो सुरंग (चैनल सुरंग) इंग्लैंड और फ्रांस को जोड़ती है। कनाडाई प्रशांत रेलवे मार्ग पश्चिमी तट पर सेंट जॉन से पूर्वी तट पर वैंकूवर तक चलता है। यह क्यूबेक और मॉन्ट्रियल के औद्योगिक क्षेत्रों को जोड़ता है। कनाडा के राष्ट्रीय रेलवे मार्ग हेलीफैक्स शहर नोवा स्कॉशिया और ब्रिटिश कोलंबिया प्रिंस रूपर्ट के बीच चलती है। काहिरा केपटाउन ट्रांस कॉन्टिनेंटल रेलवे मिस्र की राजधानी कैरो और दक्षिण अफ्रीका की संवैधानिक राजधानी केपटाउन, आसवान, अदीस अबाबा, होते हुए मोमबासा तक जाती है। ट्रांस ऑस्ट्रेलिया रेलवे ऑस्ट्रेलिया का सबसे लंबा रेलमार्ग है, जो पूर्वी सिडनी को पश्चिमी पर्थ तक चलती है, ब्रोकन हिल कलगोरी और कूलगाडी मार्ग का मुख्य जंक्शन है, कलगोरी और कूलगार्दी दुनिया की महत्वपूर्ण सोने की खदानें हैं। ट्रांस कोकेशियान रेल मार्ग सोवियत संघ के बातुम शहर से फरगना और कुस्क शहर तक चलती है। ओरियंट एक्सप्रेस रेलवे यूरोप का सबसे महत्वपूर्ण रेल मार्ग है, जो फ्रांस के पेरिस शहर और तुर्की के कोंसितिनटिनोप शहर के बीच चलती है। उत्तरी ट्रांस महाद्वीपीय रेलवे सियेटल को न्यू यॉर्क से जोड़ती हैं। मिड ट्रांस महाद्वीपीय रेलवे मार्ग सैन फ्रांसिस्को और न्यूयॉर्क के बीच चलती है। दक्षिणी ट्रांस महाद्वीपीय रेलवे मार्ग लॉस एंजेल्स को न्यूयॉर्क और न्यू ऑरलियंस को जोड़ती है।


             * भारतीय रेल कारखाने *


डीजल लोकोमोटिव वर्क्स कारखाना वाराणसी में स्थित है। डीजल रेल इंजन कारखाना मडुवादीह में स्थित है। इंट्रीगल कोच फैक्ट्री बी.जी डिब्बा निर्माण पेरंबूर चेन्नई में स्थित है। तीसरी रेल कोच फैक्ट्री रायबरेली में स्थित है। रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में स्थित है। व्हील एवम एक्सल संयंत्र कारखाना बेंगलुरु में स्थित है। विद्युत रेल इंजन चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स कारखाना चितरंजन में स्थित है। डीजल इंजन के पुर्जे निर्मित या डीजल कंपोनेंट वर्क्स कारखाना पटियाला हरियाणा राज्य में स्थित हैं। डीजल लोकोमोटिव कंपनी, डीजल इंजन जमशेदपुर में स्थित है। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल डीजल इंजन कंपनी भोपाल में स्थित है। रेल कोच फैक्ट्री बी.जी डिब्बा निर्माण, कपूरथला पंजाब में स्थित है। भारत अर्थमूवर्स लिमिटेड कंपनी बेंगलुरु कर्नाटक में स्थित है।


    *भारत में मेल एक्सप्रेस गाड़ियों की सूची*


राजधानी एक्सप्रेस - ये रेलगाड़ी भारत के मुख्य शहरों को सीधे राजधानी दिल्ली से जोड़ती हैं।यह लगभग 130 से 140  किलोमीटर की गति से चल सकती हैं, इसकी शुरुआत सन 1969 में हुई थी।

गतिमान एक्सप्रेस - दिल्ली से आगरा के बीच 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली रेल है। 

शताब्दी एक्सप्रेस - शताब्दी रेल वातानुकूलित इंटरसिटी रेल है, जो केवल दिन में चलती है, भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस भारत की सबसे तेज रेलों में से एक है, जो दिल्ली से हबीबगंज ( भोपाल) के बीच चलती है, ये रेलगाड़ी 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक चल सकती हैं। इसकी शुरुआत 1988 में हुई थी।

दुरोंतो एक्सप्रेस - 2009 में शुरू की गई यह रेल सेवा एक नॉन स्टॉप रेल है, जो भारत के मेट्रो शहरों और राज्यों की राजधानियों को आपस में जोड़ती है, इस रेल की रफ्तार लगभग राजधानी एक्सप्रेस के बराबर होती है।

एसी एक्सप्रेस - ये पूर्ण वातानुकूलित रेलगाड़ी भारत के मुख्य शहरों को आपस में जोड़ती है, ये भी भारत की सबसे तेज रेलगाड़ियों में शामिल है, जिसकी रफ्तार लगभग 130 किलोमीटर प्रति घंटा है।

तेजस एक्सप्रेस - ये भी शताब्दी एक्सप्रेस की तरह पूर्ण वातानुकूलित रेलगाड़ी है, लेकिन शताब्दी एक्सप्रेस से हटकर इसमें स्लीपर कोच भी होते हैं, जो लंबी दूरी के लिए काम आती है।

डबल डेकर एक्सप्रेस - ये भी शताब्दी एक्सप्रेस की तरफ पूर्ण वातानुकूलित दो मंजिला एक्सप्रेस रेल है, यह केवल दिन में सफर तय करती है, और भारत की सबसे तेज चलने वाली रेलगाड़ी है।

उदय एक्सप्रेस - दो मंजिला, पूर्ण वातानुकूलित, उच्च प्राथमिकता, सीमित स्टॉप एवं रात्रि यात्रा के लिए अच्छी मानी जाती है।

जनशताब्दी एक्सप्रेस - शताब्दी एक्सप्रेस की सस्ती किस्म वाली एक्सप्रेस, इसकी गति 130 किलोमीटर प्रति घंटा, AC और Non-AC दोनों प्रकार की होती हैं।

गरीब रथ एक्सप्रेस - वातानुकूलित, गति अधिकतम 130 किलोमीटर प्रति घंटा, साधारण कोच से लेकर 3 टियर वर्थ होते हैं।

इनके अतिरिक्त और भी महत्वपूर्ण एक्सप्रेस रेल गाड़ियां हैं जो इस प्रकार हैं - हमसफर एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, युवा एक्सप्रेस, कवि गुरु एक्सप्रेस, विवेक एक्सप्रेस, सुपरफास्ट एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, राजरानी एक्सप्रेस, फास्ट पैसेंजर, सबअर्बन एक्सप्रेस, अंतोदय और जनसाधारण एक्सप्रेस, महामना एक्सप्रेस एवं पर्यटक रेलगाड़ियां।

हेरिटेज ट्रेन दार्जिलिंग हिमालय रेलवे - इसे टॉय ट्रेन भी कहते हैं, जो दार्जिलिंग के पहाड़ी इलाकों में चलती है।


Thursday, May 7, 2020

महत्वपूर्ण एवम रोचक भौगोलिक तथ्य - Important and interesting geographical facts.

     *महत्वपूर्ण एवम रोचक भौगोलिक तथ्य*

भूगोल का जनक हिकेटियस को माना जाता है। भूगोल में नव नियतिवाद के सिद्धांत का प्रतिपादन जी टेर ने किया था। मानव भूगोल का जन्मदाता फैंडरिक रेटजेल को माना जाता है। विश्व ग्लोब का निर्माण पहली बार मार्टिन बैहम ने किया था। भारतीय वन सर्वेक्षण विभाग का मुख्यालय देहरादून में है। भारत के टोपोग्राफिकल (स्थलाकृति) मानचित्र सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा तैयार किए जाते हैं।

भारत का मौसम मानचित्र मर्केटर प्रक्षेप पर बनाया जाता है। पृथ्वी को सर्वप्रथम थेल्स विद्वान ने मापा था। विश्व के मानचित्र का निर्माण सर्वप्रथम अनेगजीमेंदर ज्योग्राफिका के लेखक हैं। राष्ट्रीय पर्यावरण शोध संस्थान नागपुर में स्थित है। उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाला प्रथम व्यक्ति रावर्ट पियरी थे। दक्षिणी ध्रुव पर जाने वाला प्रथम व्यक्ति एमंड्सन नार्वे के थे। अमेरिका की खोज कोलंबस (स्पेन) ने की थी। भारत के समुद्री रास्ते की खोज वास्कोडिगामा (पुर्तगाल) ने की।


अफ्रीका के उत्तमाश अंतरी की खोज बार्थोलोम्यू डियाज ने की थी। पनामा जलडमरूमध्य के आर-पार नहर खोदने का विचार सैंटोस ने रखा था। सौरमंडल की खोज कॉपरनिकस ने की थी। सौरमंडल में सूर्य के साथ आठ ग्रह उनके पांच उपग्रह, बौने ग्रह, कुछ छुद्र ग्रह तथा बड़ी संख्या में धूमकेतु सम्मिलित हैं। आकार के अनुसार ग्रह घटते हुए क्रम में बृहस्पति,शनि,यूरेनस(अरुण), नेपच्यून (वरुण),प्रथ्वी,शुक्र,मंगल,बुध। सूर्य से बढ़ती दूरी के अनुसार ग्रहों का क्रम है, बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस, नेपच्यून तथा प्लूटो।

निक्स ओलंपिक नामक पर्वत मंगल ग्रह पर स्थित है। बुध एवं शुक्र ग्रह का कोई उपग्रह नहीं है। हमारी आकाशगंगा, सर्पीला कार, गैलेक्सी के रूप में वर्गीकृत की गई है। शुक्र ग्रह का आकार पृथ्वी के आकार के लगभग बराबर है। शनि ग्रह के चारों ओर स्पष्ट वलय है। हेली पुच्छल तारे का सूर्य के गिर्द परिभ्रमण पथ दीर्घ वृत्ताकार है। हेली पुच्छल तारा 76 वर्ष बाद दिखाई देता है। हमारी आकाशगंगा के केंद्र की परिक्रमा करने में सूर्य को पच्चीस मिलियन वर्ष का समय लगता है।


हमारा सौरमंडल एरावत पथ गैलेक्सी में है। तारे का रंग उसके ताप के कारण होता है। जिसके बाहर तारे आंतरिक मृत्यु को ग्रसित होते हैं, वह सीमा चंद्रशेखर सीमा कहलाती है। तारों के कारण घटित आकाशीय परिघटना कृष्ण विवर, ब्लैक होल, कृष्ण छिद्र कहलाती है। कृष्ण छिद्र के सिद्धांत को सी वी रमन ने प्रतिपादित किया था। तारों के मध्य दूरी ज्ञात करने की इकाई प्रकाश वर्ष कहलाती है। प्रकाश वर्ष खगोलीय दूरी मापने की इकाई है। सबसे अधिक चमकीला तारा साइरस है।

बुध, शुक्र, पृथ्वी, तथा मंगल ग्रह को सौरमंडल के आंतरिक ग्रहों की संज्ञा दी जाती है। भूगोल के लिए जियोग्राफिका शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम इरोटो स्थनीज ने किया था। हमारी पृथ्वी दुग्ध मेखला आकाशगंगा का एक हिस्सा है। सूर्य के बाद पृथ्वी के सबसे निकट का तारा प्रॉक्सिमा सेंचुरी है, तथा यह अल्फा सेंचुरी समूह का तारा है। अंतरिक्ष में कुल 89 तारामंडल हैं।

भू आकृति विज्ञान का जन्मदाता पेशेल को माना जाता है। प्रसिद्ध भौगोलिक ग्रंथ किताब उल हिंद के लेखक अलबरूनी हैं। रिएक्टर स्केल का उपयोग भूकंप के झटके मापने में किया जाता है। भूकंप के एक ही समय पर आने वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा होमोसिस्मल कहलाती है। समान चुंबकीय झुकाव वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा आइसोगोनल कहलाती है। सूर्य और पृथ्वी के बीच न्यूनतम दूरी 3 जनवरी को होती है। सौरमंडल का जन्मदाता सूर्य को माना जाता है।


पृथ्वी की जुड़वा बहन कहे जाने वाले ग्रह का नाम शुक्र ग्रह है। शुमेकरी लेवी -9 धूमकेतु बृहस्पति ग्रह से टकराया था। पृथ्वी के केंद्र में पाए जाने वाला चुंबकीय पदार्थ निकेल है। रेडियो संचार में प्रेषण एंटेना द्वारा उत्सर्जित संकेत प्रतिबिंबित क्षोभ मंडल पर होते हैं। जापान में भूकंप से उत्पन्न विनाशकारी समुद्री लहरों को सुनामी कहते हैं। पृथ्वी की सतह के नीचे द्रवीभूत शैल मैग्मा कहलाता हैं। U आकार की घाटियां हिमानी क्षेत्रों में पाई जाती हैं। सीफ का निर्माण पवन से होता है।

पृथ्वी के वायुमंडल का 97% भाग 29 किलोमीटर की ऊंचाई तक जा पाता है। वायुदाब ठंडी तथा शुष्क वायु में सर्वाधिक होता है। प्रतिचक्रवात में वायुदाब केंद्र में अधिक होता है। संवहनीय वर्षा बिजली की चमक तथा बादलों की गरज के साथ होती है। पृथ्वी पर समुद्र तल से सर्वाधिक नीचे झील मृत सागर झील है। विश्व की सबसे बड़ी जहाजरानी नहर स्वेज नहर है। गल्फस्ट्रीम धारा की उत्पत्ति मेक्सिको की खाड़ी में होती है। दैनिक ज्वार भाटा के मध्य समयांतर 24 घंटे 52 मिनट में आता है। मानसूनी प्रदेशों में सर्वाधिक वर्षा उत्तरी भारत में होती है। उष्ण मानसूनी प्रदेश का सर्वाधिक विस्तार एशिया में है। कांगो घाटी में विषुवतीय प्रकार की जलवायु पाई जाती है। मानसूनी प्रदेश को वृद्धि शील प्रदेश भी कहा जाता है। 


Wednesday, May 6, 2020

भारत की विभिन्न प्रकार की मिट्टियां - Different types of soils of India.

  ** भारत की विभिन्न प्रकार की मिट्टियां**

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने भारतीय मिट्टी को 8 भागों में बांटा है। ( Indian council of agricultural Research I.C.A.R ) 

1. काली मिट्टी 2. जलोढ़ मिट्टी 3. लाल मिट्टी 4. लेटराईट मिट्टी 5. क्षारयुक्त मिट्टी 6. रेतीली मिट्टी 7. कांप मिट्टी 8. वनों वाली मिट्टी।

काली मिट्टी एक परिपक्व मिट्टी है, जो मुख्यतः दक्षिणी प्रायद्वीपीय पठार के लावा क्षेत्र में पाई जाती है, इसका निर्माण चट्टानों के दो वर्ग दक्कन ट्रैप एवम लौहमय नीस और शिस्ट से हुआ है, यह मिट्टी भारत की कछारी भागों में मुख्य रूप से पाई जाती हैं। काली मिट्टी में कैल्शियम पोटेशियम मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। तथा इसमें नाइट्रोजन की मात्रा कम होती है।


जलोढ़ मिट्टी प्रकृति की एक उपजाऊ मिट्टी है, उत्तरी भारत में जो जलोढ़ मिट्टी पाई जाती है, वह तीन मुख्य नदियों द्वारा लाई जाती है, सिंधु नदी गंगा नदी एवं ब्रह्मपुत्र नदी, इसलिए हम समझ सकते हैं की यह मिट्टी राजस्थान के उत्तरी भाग पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, तथा आसाम के आधे भाग में पाई जाती है।

भारत में लाल मिट्टी द्वारा कुल आच्छादित क्षेत्र लगभग 18.6 फ़ीसदी है, भारत में लाल मिट्टी तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, तथा पश्चिम बंगाल में पाई जाती है।

भारत में लेटराइट मिट्टी तमिलनाडु के पहाड़ी भागो एवं निचले क्षेत्रो, कर्नाटक के कुर्ग जिले, केरल राज्य के चौड़े समुद्री तट, महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले, पश्चिमी बंगाल के वेसाइट और ग्रेनाइट पहाड़ियों के बीच उड़ीसा के पठार के ऊपरी भाग में मिलती है।


भारत में हल्की मिट्टी शुष्क एवं अर्धशुष्क प्रदेशों जैसे पश्चिम राजस्थान एवं अरावली पर्वत के क्षेत्रों, उत्तरी गुजरात, दक्षिणी हरियाणा, और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पाई जाती है। कांप मिट्टी को जलोढ़ या कछारीय मिट्टी भी कहा जाता है। यह भारत के लगभग 40% भाग में पाई जाती है।

धान की खेती के लिए दोमट मिट्टी उपयुक्त होती है। कपास की खेती के लिए उपयुक्त मिट्टी काली मिट्टी है। लावा के प्रवाह से काली मिट्टी का निर्माण होता है। जलोढ़ मिट्टी पोटेशियम से भरपूर होती है। क्षारयुक्त मिट्टी को थूर, ऊसर, कल्लहड़, राकड़, रे, चोपन के नामों से भी जाना जाता है। 

काली मिट्टी का दूसरा नाम रेगुर मिट्टी है।काली मिट्टी कपास की फसल के लिए सबसे अधिक उपयोगी होती है। चाय की खेती के लिए सबसे अधिक उपयुक्त मिट्टी लैटराइट मिट्टी है।भारत में काली मिट्टी लगभग 5 लाख वर्ग किलोमीटर में फैली हुई है। 


लाल मिट्टी का लाल रंग लौहऑक्साइड के कारण होता है। नवीन जलोढ़ मिट्टी को खादर मिट्टी के नाम से भी जाना जाता है। भारत में जलोढ़ मिट्टी सर्वाधिक पाई जाती है। लैटराइट मिट्टी का रंग लौहऑक्साइड की उपस्थिति का परिणाम है। हल्की काली एवम दलदली मिट्टी में ज्यादातर जैविक तत्व अधिक पाया जाता है।

भारत में सर्वाधिक क्षारीय क्षेत्र गुजरात राज्य में पाया जाता है। अम्लीय मिट्टी सोयाबीन, मूंगफली, फ्रेंच बीन, अरहर, आदि के लिए उपयुक्त है। मृदा अपरदन को वनारोपण करके रोका जा सकता है। लावा मिट्टियां मालवा के पठार में पाई जाती है।

लैटराइट मिट्टी केरल में अधिक पाई जाती है। गंगा के मैदान की पुरानी कछारी मिट्टी बांगर मिट्टी कहलाती है। मृदा की जलधारण क्षमता सबसे कम बुलई दोमट मिट्टी में होती है। भारत में सबसे बड़ा मिट्टी का वर्ग कछारी मिट्टी है।


भारतीय मृदाओं में जस्ता सूक्ष्म तत्वों की कमी होती है। भारत में लवणीय मृदा का सर्वाधिक क्षेत्रफल गुजरात राज्य में है। भारत को प्राकृतिक आधार पर चार भागों में बांटा गया है। 1. उत्तर का पर्वतीय प्रदेश 2. गंगा तथा ब्रह्मपुत्र का मैदान 3. दक्षिण का पठार 4. तटीय प्रदेश।

पृथ्वी पर ऑक्सीजन की मात्रा 47% है। भूमि पर सिलिकॉन की मात्रा 28% है। धरती पर एलुमिनियम की मात्रा 8% है। भूमि पर लोहा की मात्रा 4.5 प्रतिशत एवम अन्य तत्व होते है।

मिट्टी का निर्माण टूटी चट्टानों के छोटे महीन कणों खनिज, जैविक पदार्थों, बैक्टीरिया आदि के मिश्रण से होता है। मिट्टी की कई परतें होती हैं, सबसे ऊपरी परत में मिट्टी के छोटे कड़ गले हुए पौधे और जीवो के अवशेष मिले होते हैं। यह परत फसलों की पैदावार के लिए महत्वपूर्ण होती है।मिट्टी की दूसरी परत जैसे महीन कणों चिकनी मिट्टी की बनी होती है। और नीचे की विखंडित चट्टानों का मिश्रण होती है। तथा आखरी परत में अ-विखंडित सख्त चट्टाने होती हैं।